जालौन में बड़ी संख्या में क्वार्टर लेकर जा रहा युवक अरेस्ट,यह पता चली वजह

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे युवक को चौकी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर चौकी पर तैनात एसआई शिवम सेंगर को सूचना मिली कि चुंगी नंबर चार के पास एक संदिग्ध युवक कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दलालनपुरा निवासी सुरेश कुमार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 25 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़