रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गोशालाओं की हकीकत देखने के लिए एसडीएम व बीडीओ ने ग्राम लौना में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में लगभग 50 गोवंश मिले। हरा चारा, भूसा व दाना के साथ दोनों केयर टेकर मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताई एवं सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए ।
एसडीएम राकेश कुमार सोनी व बीडीओ प्रशांत दुबे ने ग्राम पंचायत लौना में संचालित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में मिले केयर टेकर से गोशाला का रिकार्ड मांगा तो वह कोई रजिस्टर नहीं दिखा पाए लेकिन जानकारी उपलब्ध करा दी। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गौशाला में 78 गोवंश रहते हैं। इस समय संख्या कम है। निरीक्षण के दौरान लगभग 50 गोवंश मौजूद मिले। गोवंशों के लिए खाने के लिए एक ट्राली लगभग 10-12 क्विंटल हरा चारा, लगभग चार क्विंटल भूसा एवं 25 किग्रा दाना व रातव उपलब्ध था। गोवंशों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था ठीक थी। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर की और व्यव्स्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बारिश में गोवंशों के सुरक्षित रहने के पर्याप्त व्यवस्था थी। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान केयर टेकर को निर्देशित किया कि बरसात में गौवंशों को खाने, पीने व रहने की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बलवान सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।







