जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाया बहुजन समाज प्रणेता कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में बुधवार को जन अधिकार पार्टी द्वारा बहुजन समाज के प्रेणता कांशीराम का का परिनिर्वाण मनाया गया।इस मौके पर मंडल सचिव बृजमोहन कुशवाहा एड. के आवास पर आयोजित गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया तथा अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि देकर याद कर किया गया। मंडल सचिव ब्रजमोहन कुशवाहा ने कहा कि बहुजन समाज के चेतना के प्रतीक कांशीराम जी के जीवन संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए तथा उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आज के दिन उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेकर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांशीराम जी के सिद्धांतो को जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा सांसद जौनपुर एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा शिवकन्या जन अधिकार पार्टी के माध्यम से पूरा करने को संकल्पित है। इसलिए हम सबको जन अधिकार पार्टी में सभी वर्गो को जोड़कर मजबूत करने की जरूरत है।जिला सलाहकार अनुरोध सिंह ने कांशीराम जी जीवन परिचय में अपने अनुभव साझा किए।
गोष्ठी में जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह खितौली, विधानसभा अध्यक्ष सत्यनारायण कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर चंद्रभान कुशवाहा नगर अध्यक्ष,लल्लूराम जाटव,रामलखन रजक,राम सनेही कुशवाहा,मुहर सिंह कुशवाहा बाबू जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment