रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में बैंक से रुपये निकालकर बाजार में खरीदारी करने गए रिटायर्ड शिक्षक का 25,000 रुपयों से भरा हुए बैग अज्ञात चोर ले उड़े। पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी अयोध्या प्रसाद शर्मा ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर वह इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में रुपये निकालने के लिए आए थे। बैंक से 25,000 रुपये निकलाकर उन्होंने रुपये बैग में रख लिए और बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए आ गए। झंडा चौराहे के आगे मेडिकल गली के पास वह एुक दुकान पर रूके और कुछ सामान खरीदने लगे। रुपयों का बैग उन्होंने बगल में ही रख लिया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनका बैग लेकर चला गया। सामान खरीदकर जब रुपये देने के लिए उन्होंने बैग को देखा तो बैग गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पीड़ित शिक्षक की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
युवक को बुलाकर मारपीट का आरोप, जांच शुरू
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में चार दिन पूर्व युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान सेंगर कॉलोनी निवासी साकेत सेंगर ने पुलिस को बताया कि बीती 30 अगस्त की रात करीब नौ बजे मोहल्ला भवानीराम निवासी अभय तोमर ने जरूरी काम से मिलने के लिए बुलाया। जब वह उसके बताए हुए स्थान पर मिलने के लिए पहुंचा तभी वहां पहले से मौजूद सक्षम व सत्यम ने उसे देखते ही रंगबाजी दिखाते हुए गाली, गलौज शुरू कर दी। जब उसने मना किया तो लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो आइंदा जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





