जालौन में मस्जिद के सामने अवैध निर्माण का मामला,,कोतवाली में दोनों पक्षों की ASP ने सुनी बात, दिए ये निर्देश

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला दबगरान में मस्जिद के सामने खाली पड़े प्लाट पर रात के अंधेरे में कराए जा रहे चाहरदीवारी के निर्माण एवं जांच के बाद चाहरदीवारी को ढहाए जाने के अगले दिन एएसपी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर उनके पक्ष को सुना और मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शांति व्यवस्था भी बनाए रखने की बात कही।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान स्थित दबगरान मस्जिद के सामने खाली पड़े प्लाट में मंगलवार की रात करीब तीन बजे से निर्माण कराकर चाहरदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। इसको लेकर कुछ लोगों ने कोतवाली और एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता और सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी व नगर पालिका आरआई अनूप कुमार की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। मंगलवार की शाम ही जांच के बाद निर्माण कराई जा रही चाहरदीवारी को ढहा दिया गया। इसी मामले को लेकर बुधवार को एएसपी डॉ. ईसान सोनी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया। दोनों पक्षों ने अपनी बात एएसपी के सामने रखी। जिसे सुनने के बाद एएसपी ने कहा कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है और वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। राजस्व विभाग और न्यायालय के निर्णय के बाद जो भी आदेश हो उसे दोनों पक्षों द्वारा माना जाए। तब तक यथास्थिति बनाए रखें। साथ ही कोई भी पक्ष शांतिभंग की कोशिश न करे। यदि किसी भी प्रकार से शांतिभंग की जाती है तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105