जालौन के सरदार पटेल चौक पर फूंका गया झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पुतला,,यह है वजह

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देवनगर चौरहा स्थित सरदार पटेल चौक पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि झारखंड लोक सेवा आयोग की सीजीएल समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों में असंतोष है। उनका आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं होने से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने से कई छात्र घायल हुए। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी ॅुंका। इस मौके पर तहसील संयोजक स्वयं गोस्वामी, नगर मंत्री सूर्यांश गुर्जर, बाबा ठाकुर, गोपाल, समीर, पीयूष आदि रहे।