शनिधाम में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास ने सुनाई ये सुंदर कथा

Jalaun news today ।जालौन नगर क्षेत्र में शनि जन्मोत्सव के पर्व पर शनि धाम गूढ़ा पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास द्वारा परीक्षित व सुखदेव महाराज के जन्म की कथा सुनाई गई।
शनि मंदिर गूढ़ा न्यामतपुर पर शनि जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें हवन पूजन के अलावा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कथा व्यास रोहित रिछारिया ने परीक्षित के जन्म की कथा श्रवण कराई। इसके बाद सुखदेव महाराज के जन्म की कथा भी विस्तार से सुनाई। बताया कि एक बार मां पार्वती को शंकर भगवान अमृत कथा श्रवण कर रहे थे। मां पार्वती कथा सुनते सुनते सो गई। लेकिन वहां एक पेड़ की खोह में रखा तोता के अंडे ने पूरी कथा को सुना और अमर हो गया। जिसको सुखदेव महाराज के नाम से जाना गया। इसी प्रकार कौरव और पांडव के युद्ध के दौरान उत्तरा के गर्भ में बच्चे को मारने का अश्वत्थामा द्वारा प्रयास किया जिसकी रक्षा भगवान कृष्ण द्वारा की गई। उत्तरा के गर्भ से जन्मे बालक को परीक्षित के नाम से जाना गया। शनि देव महाराज के महंत बृजेश महाराज ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। इस मौके पर कथा परीक्षित मुन्नी देवी त्रिपाठी, वृंदावन त्रिपाठी, मिथिलेश त्रिपाठी, आनंद, आरती, आशुतोष, कंचन, रूद्र, ओम, सोनू कुशवाहा, पियूष गुप्ता, मृत्युंजय गुर्जर, बबलू गुर्जर, अनिल मिश्रा, उदयवीर, चंद्रभान मिश्रा, सोनू तिवारी, देवनारायण दुबे, दीपू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment