लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सोमवार की देर रात आईपीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चली। आज देर रात हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में नोएडा और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं।
शासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं । उनमें अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है तो वही नोएडा में पुलिस कमिश्नर रहे आलोक सिंह अब डीजीपी कार्यालय में एडीजी बनाए गए हैं इसके अलावा वाराणसी के पुलिस कमिश्नर रहे ए सतीश गणेश भी डीजीपी कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं । लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा डीजीपी कार्यालय में तैनात अजय मिश्रा को गाजियाबाद का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है तो वहीं डॉ प्रीतिंदर सिंह को आगरा का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा रमित शर्मा अब प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए अभी तक सचिव गृह के पद पर तैनात तरुण गाबा को लखनऊ रेंज का नया आईजी बनाया गया है तो वहीं प्रयागराज रेंज के आईजी रहे डॉ राकेश सिंह को बरेली रेंज का नया आईजी बनाया गया है चंद्रप्रकाश को प्रयागराज रेंज का नया आईजी बनाए गया है। गाजियाबाद के एसएसपी रहे मुनिराज जी को अयोध्या का नया एसएसपी बनाया गया है तो वही अयोध्या के एसएसपी रहे प्रशांत वर्मा को बहराइच का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है जबकि बहराइच के एसपी केशव कुमार चौधरी को आगरा का डीसीपी बनाया गया है। इसके अलावा प्रयागराज के एसएसपी शैलेश पांडे को मथुरा का नया एसएसपी पर है बनाया गया है । मथुरा में एसएसपी रहे अभिषेक यादव को एसपी अभिसूचना लखनऊ बनाए गया है इसके अलावा आगरा के एसएसपी रहे प्रभाकर चौधरी अब सीतापुर में 11 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक बनाए गए हैं।






