(ब्यूरो न्यूज़ )

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सहार स्थित स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य किशोर कुमार एवं यूपी पंख के नोडल शिक्षक रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पंख योजना के तहत शुक्रवार को यूट्यूब पर प्रसारित स्वास्थ्य सेवा में कैरियर विषय पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया।

रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि दिनांक 25 अगस्त से 28 नवंबर तक पंख पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9 से 12 में अध्यनरत छात्राओं के लिए भविष्य में बेहतर करियर बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। उसी के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा में करियर बनाने के लिए यूट्यूब पर प्रसारित कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के बीच लाइव दिखाया गया। बच्चों ने विस्तार से जाना कि चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कौन-कौन से कोर्स संचालित होते हैं और उनसे हम कहां जॉब प्राप्त कर सकते हैं। एक पब्लिक हेल्थ सेंटर में कितने विभाग होते हैं और उन विभाग में किस पद के लिए क्या योग्यता होती है आदि जानकारी को प्राप्त किया।

पंख पोर्टल का उद्देश्य राज्य के 9 से 12 वीं कक्षा तक के छात्रों को उनके कॅरिअर से जुड़े सवालों का जबाब ऑनलाइन देना है। पंख पोर्टल को 5 सितम्बर 2022 यानि शिक्षक दिवस के दिन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लांच किया गया था।






