तेज रफ्तार जा रही ट्रेन से टकराई चील,विंड स्क्रीन तोड़ लड़ी लोको पायलट से,घायल,,

Jammu & kashmir news today । जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में चलती ट्रेन से चील टकरा गई। रिपोर्ट के अनुसार यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चील ट्रेन का सीसा तोड़ते हुए सीधे पायलट से टकरा गई जिससे वह चोटिल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना बिजबेहरा और अनंतनाग रेलवे स्टेशन के बीच में हुई।

विंड स्क्रीन तोड़ अंदर घुसी चील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज एक ट्रेन बारामुला – बनिहाल अपने रुट पर चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तेज रफ्तार ट्रेन बिजबेहरा और अनंतनाग रेलवे स्टेशन के बीच जा रही थी तभी एक चील ट्रेन के विंड स्क्रीन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विंड स्क्रीन का सीसा तोड़ते हुए चील लोको पायलट से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया।