(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । सभी घरों और मंदिरों में 22 जनवरी को दीप जलाएं। घर और मंदिरों को दियों से सजाएं और दीपोत्सव की तरह इसे मनाएं। यह बात अखंड परमधाम सेवा समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयानंद गिरीजी महाराज ने कही।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में अखंड परमधाम सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवतकथा के छठे दिन महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयानंद गिरीजी महाराज ने कहा कि सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में अनेकानेक बाल लीलाएं की, जो वात्सल्य भाव के उपासकों के चित्त को अनायास ही आकर्षित करती हैं। जो भक्तों के पापों का हरण कर लेते हैं, वही हरि हैं। भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गई। कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हम से प्रेम क्यों किया। गोपी उद्धव संवाद, श्री कृष्ण एवं रुक्मणि विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। अंत में कहा कि 22 जनवरी को सभी भक्त दीपावली की तरह मनाएं। इस दिन सभी अपने घरों और मंदिरों पर दीप जलाएं। इस मौके पर स्वामी दयानंद गिरीजी महाराज, पारीक्षित महेंद्र सिंह उर्फ मनसुख दादी, उर्मिला सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, अनिल तिवारी, बाबूजी गुर्जर दमा, डॉ. धर्मेद्र मिश्रा, जितेंद्र निरंजन, शिवराज निरंजन, अनिल शिवहरे, शिवराम सिंह गुर्जर, माधव व्यास, मंगल सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, निशा माहेश्वरी, संध्या, प्रियंका, नैना साहनी, आराधना, रानी सिंह, दिव्या, आदि मौजूद रहे।
