गेहूं क्रय केंद्र में रखी अनाज की बोरियों में लगी आग,टला बड़ा हादसा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थित एफसीआई के सरकारी गेंहू क्रय केंद्र पर रखी गेंहू की बोरियों में गुरूवार की शाम अचानक से आग लग गई। मौके पर मौजूद पल्लेदारों, किसानों और केंद्र प्रभारियों की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि आधा सैंकड़ा से अधिक गेंहू की बोरियों का एक हिस्सा ही जल पाया।
नवीन गल्ला मंडी में किसानों से एमएसपी दर पर गेंहू खरीदने के लिए 15 सरकारीर गेंहू क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें नीलामी चबूतरे पर आधा दर्जन से अधिक केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसी में पश्चिमी दिशा की ओर सबसे पहले एफसीआई का सरकारी गेंहू क्रय केंद्र हैं। इस केंद्र पर लगभग छह से सात हजार गेंहू की बोरियां खरीदकर रखी गई हैं। जिनका उठान नहीं हुआ है। गुरूवार की शाम गेंहू क्रय केंद्र पर गेंहू की खरीद चल रही थी। तभी अचानक से नीलामी चबूतरे पर रखी गेंहू की कुछ बोरियां सुलगने लगी। कुछ ही देर में उन्होंने आसपास की बोरियों को भी चपेट में ले लिया। आग लगी देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। लेकिन वहां मौजूद किसानों, पल्लेदारों और व्यापारियों ने समझदारी से काम लिया। जो बोरियां जल रहीं थीं तत्काल उन पर बाल्टी आदि से पानी फेंकना शुरू कर दिया साथ ही उन बोरियों को दूसरी बोरियां से अलग कर दिया गया एवं दमकल को भी सूचना दी गई। लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही अधिकांश आग पर काबू पा लिया गया था। जिसके चलते पूरी बोरियां जलने से बच गईं और चट्टे के रूप में रखी आधा सैंकड़ा से अधिक बोरियों का बाहरी हिस्सा ही जल पाया। गेंहू की बोरियों को जलता देख केंद्र प्रभारी राकेश कुमार की आंखों में आंसू आ गए। वहीं, सूचना मिलने पर एसडीएम हेमंत पटेल, कोतवाल हरिशंकर चंद, मंडी सचिव अंकित गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, आदि ने नुकसान की जानकारी ली। बताया गया कि जहां बोरियां रखीं थीं वहीं पर बिजली का बोर्ड भी लगा था। शायद इसी बोर्ड में हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से बोरियों में आग लगी है।