समाज की बच्चियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम -हरीश सैनी

UP news today। प्रयागराज जनपद के फाफामऊ में माली/सैनी सेवा समाज के तत्वावधान में एक भव्य सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया। समाज की बच्चियों एवं महिलाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस सिलाई सेंटर में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में माली/सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरीश सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सिलाई सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि समाज की बेटियों और महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सिलाई जैसे हुनर से महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

कार्यक्रम का संचालन इन्द्रेश पुष्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष माली/सैनी सेवा समाज द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की बच्चियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी समाज के हित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में राजेश पुष्कर, संतोष पुष्कर सभासद, अनिल माली सोरांव, राहुल माली, मिथुन माली, एडवोकेट प्रदीप पंडाजी, डब्लू माली, विशाल पुष्कर, शंकर माली, राजन माली, धर्मराज यादव गुरु जी, साधना पुष्कर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग, महिलाएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।
सिलाई सेंटर के शुभारंभ को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं एवं बहनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण से समाज की बेटियों को अपने हुनर को निखारने और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।




