
Jalaun news today । जालौन नगर के देवनगर चौराहे पर नगर की महिला क्रांतिकारी ताईबाई की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर बौद्धिक काउंसिल ग्रुप के पदाधिकारियों ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
जालौन की प्रथम महिला क्रांतिकारी ताई बाई की प्रतिमा देवनगर चौराहे पर लगवाने को लेकर बौद्धिक काउंसिल ग्रुप के पदाधिकारियों ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपकर मांग करते हुए कहा कि देवनगर चौराहे पर जालौन की गौरव प्रथम क्रांतिकारी महिला शासिका ताई बाई की प्रतिमा लगवाई जाए। बताया कि एतिहासिक नगर जालौन की प्रथम महिला शासिका व क्रांतिकारी वीरांगना ताई बाई रहीं। जिन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लिया। नगर के लिए उन्होंने उन्होंने सर्वाेच्च बलिदान दिया। नगर की अंतिम शासिका और बिना भय के शासन किये जाने से नगर के लोगों का उनसे बहुत लगाव है। ऐसे में जनता के सम्मान के लिये उनकी प्रतिमा को देव नगर चौराहे पर स्थापित करके उन्हें उचित सम्मान दिलाया जाए। जिससे नगर की जनता को अपने नगर की वीरांगना पर गर्व महसूस हो और आने वाली पीढियां उन्हें याद कर सके। इस मौके पर संरक्षक डॉ. एके त्रिवेदी, अध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, सचिव केसी पाटकार, संजय गुप्ता, शशिकांत, राजीव मोहन, गौरव गुर्जर, रामचंद्र गुप्ता, योगेंद्र राठौर, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
