रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के तहत बुधवार को कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम ने कस्बा जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, स्वास्थ्य सेवा-102, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।
पुलिस टीम ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं के कानूनी अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
कोतवाली जालौन पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस 24 घंटे सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।







