(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । एनएसएस शिविर में युवा जो भी सीखें और समझें उसे आत्मसात कर समाज को एक दिशा देने का प्रयास करें। यह बात सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित एनएसएस शिविर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने कही।
सेठ वीरेंद्र कुमार स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्लन कर किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उददेश्य पिछड़े क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्याओं को समझना और श्रम के माध्यम से उन समस्याओं का निस्तारण करना है। शिविर में भाग लेने वाले छात्र इस उददेश्य से भाग लेते हैं तो वह समग्र समाज को एक दिशा दे सकते हैं। एनएसएस कैंप से छात्र-छात्राओं में समाजसेवा, आपसी सहयोग व सौहार्द की भावना जाग्रत होती है। महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने कहा यह कैम्प छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें प्रत्यक्ष रूप से समाज से जोड़ता है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश दीक्षित ने किया। इस मौके पर चंद्रभान मिश्रा, कुसुमलता, नीरेंद्र नायक, अवधेश दीक्षित, राजकुमार, विनय कुमार, चंद्रभान सेंगर, मनीष, शालू पटेल, गिरजाशरण, मयंक, मुस्कान रितिक कश्यप सारिक मंसूरी आदि मौजूद रहे।






