प्रापर्टी डीलर की हत्या से हड़कंप,, घर में मिली खून से लथपथ लाश,, जांच में जुटी पुलिस

Oplus_131072

Agra news today । यूपी के आगरा जनपद में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की हुई लाश मिली। घटना की जानकारी आज सुबह तब हुई जब मृतक का भतीजा दूसरे मकान में पहुचा तो बाहर से कुंडी बंद मिली सन्देह होने पर जब वह अंदर गया तो नजारा देख कर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

अछनेरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मकान में रहता था मृतक

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के शाही गांव रहने वाले धर्मवीर सोलंकी अविवाहित थे। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। मृतक के भतीजे सौरभ ने मीडिया को बताया कि उनके चाचा दूसरे मकान में रहते थे और आज सुबह जब वह उनको देखने के लिए आया तो घर की कुंडी बाहर से बंद थी जब उसने फोन मिलाया तो घण्टी अंदर से बज रही थी इस पर वह कुंडी खोलकर अंदर गया तो नजारा देख कर उसकी चीख निकल गयी अंदर धर्मवीर की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

छह माह पहले बने थे सन्त

सौरभ ने बताया कि उसके चाचा छह माह पहले सन्त बन गए थे उसकी दादी का निधन बीते जनवरी में हो गया था और इसके बाद से वह सन्त बन गए और गांव के बाहर बने मकान में रहने लगे थे।

पुलिस ने जारी किया बयान

अछनेरा क्षेत्र में हुई इस घटना के सम्बंध में आगरा पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य ने मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि आज दिनांक 25.09.2026 को थाना अछनेरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाही में एक व्यक्ति के अपने घर में मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, सहायक पुलिस आयुक्त, अछनेरा एवं थाना अछनेरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की टीमों का गठन किया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105