जालौन में एनडीआरएफ की टीमों ने आपदाओं में बचाव के लिए किया लोगों को जागरूक,,,

NDRF teams in Jalaun made people aware about safety in disasters.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । भूकंप, सुनामी, बाढ़, अग्निकांड और प्राकृतिक आपदाओं के समय परिवार व आसपास के लोगों की जान सुरक्षित रखना मुश्किल नहीं है। आपदाओं के समय अगर व्यक्ति सतर्कता बरते और आसपास की चीजों को उचित समय पर प्रयोग करे तो वह अपना और अन्य लोगों का बचाव कर सकता है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में एनडीआरएफ की टीम ने तहसील परिसर में लोगों को जागरूक किया।


एनडीआरएफ टीम प्रभारी राहुल तेवतिया ने तहसील परिसर में प्राकृतिक व आकस्मिक आपदाओं से बचने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया। टीम ने प्राथमिक चिकित्सा उपचार जैसे ब्लड कंट्रोल, सीपीआर देना, घायल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना, उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेक्चर तैयार करना, अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करना एवं रोड सेफ्टी के विषय में जानकारी दी और प्रदर्शन कर दिखाया। इसके अलावा आपदा व आग से होने वाले नुकसान से बचने के तरीके भी बताए। उन्होंने बताया कि यदि भूकंप आता है तो खुले क्षेत्र की ओर जाएं, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहें। अगर बाहर भागने की स्थिति न हो तो दरवाजे के नीचे खड़े होकर खुद को बचाया जा सकता है। भगदड़ का हिस्सा कदापि न बनें। सुनामी व बाढ़ के दौरान लोगों को बचने के तरीके भी सिखाए गए। इस मौके पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार, राजेश, विकास, अरविन्द, रविकांत आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment