नवागत एसपी सुरेश चंद्र रावत ने समाधान दिवस उरई में फरियादियों की समस्याएं सुनकर समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

महिला-साइबर हेल्प डेस्क से लेकर मालखाने तक की व्यवस्थाएं परखीं

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / Jalaun news today । जालौन जनपद के नवांतुक एसपी सुरेश चंद्र रावत ने संभाली जनशिकायतों की कमान कोतवाली उरई का किया औचक निरीक्षण और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली उरई पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता से लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की बात सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा निस्तारण की प्रक्रिया में गंभीरता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया। उनका स्पष्ट निर्देश रहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे बल्कि फरियादियों को उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई का लाभ मिलना चाहिए। कोतवाली की व्यवस्थाओं का लिया जायजा जनसमस्याएं सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कोतवाली उरई का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने उनके साथ उचित व्यवहार करने और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया। जवाबदेही और बेहतर पुलिसिंग पर जोर पुलिस अधीक्षक के कोतवाली निरीक्षण को थानों की कार्यप्रणाली,जनशिकायतों के निस्तारण और पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा के क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ थाना परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर एसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही महत्वपूर्ण हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत बनाए रखना है।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़