आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन एवं कंबल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार देर रात प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय राजेश जयसवाल के साथ आलमबाग क्षेत्र में अवध चौराहे के पास बरामदे एवं रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को भोजन एवं कंबल वितरित किया।


संगठन के पदाधिकारियों ने पैदल चलकर अलग-अलग स्थानों पर वास्तविक जरूरतमंदों को जो बरामदे में बिना समुचित बिस्तर के सो रहे थे उन जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें भोजन एवं कंबल वितरित किए।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया संगठन के पदाधिकारियों का लगातार यह प्रयास होगा कि अधिक से अधिक जरूरतमंद वास्तविक पात्र लोगों की सहायता किया जा सके।


भोजन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में संगठन के नगर महामंत्री मोहित कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल जालान, सुमित कनोडिया, आरती कपूर शिखा जालान शामिल थे।

Download our app : uttampukarnews

Download on playstore : uttampukarnews

Leave a Comment