
UP news today । यूपी में होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनावों में टिकट न मिलने से नाराज एक भाजपा के नेता ने अपनी कार में लगे कमल के झंडे को निकाल दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा ठोक दिया है।
उल्लेखनीय है कि यूपी में इन दिनों शिक्षक एमएलसी के चुनावों का बिगुल फुंक चुका है । भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी। इसी को लेकर गोरखपुर फैजाबाद स्नातक सीट को लेकर एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर में बीजेपी नेता डॉ सनजयन त्रिपाठी ने अपनी कार से भाजपा का झंडा हटाकर शिक्षक MLC चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीट पर डॉ सनजयन त्रिपाठी प्रबल दावेदार थे मगर इस सीट से भाजपा ने पहले से एमएलसी रहे ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपनी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतारा है इससे आहत होकर डॉ सनजयन त्रिपाठी ने भाजपा का झंडा उतारकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है।




