
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में भगवान विश्वकर्माजी के जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम जगनेवा में अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। काली माता मंदिर परिसर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा, झांकी, सजावट, हवन पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जगनेवा स्थित काली माता मंदिर परिसर में भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव श्रृद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का श्रंगार कर झांकी सजाई गई मंदिर पर भी आकर्षक सजावट की गई। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पूजा अर्चना में भाग लिया। रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भक्ति गीतों का श्रोताओं ने आनंद लिया और भक्ति गीतों पर श्रोता जमकर झूमे। कार्यक्रम में रामदयाल विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, शैलेश, राजेंद्र, राहुल, प्रांशु, मोहित, सत्यम, रोहित, राजाबाबू, शिवम्, विद्याराम, अशोक , दिलीप, मनोज, ओमकार, अरविंद, परशुराम, गुड्डू पांचाल, दिनेश पांचाल आदि ने सहयोग किया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




