कांग्रेस पार्टी आज 138 साल की हो गई है । आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर 138 वें स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा फहराया। दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित हुए स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ लोग मौजूद रहे
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2022/12/20221228_112916-1024x576.jpg)
राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कही यह बात
138 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है। हम संविधान में निहित राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी अवसर की समानता में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं महिलाओं वंचित तबको और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। श्री खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221228_115326-991x1024.jpg)
राहुल गांधी ने कही ये बात
कांग्रेस पार्टी के 138 स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे गर्व है में ऐसे संगठन का हिस्सा हूँ जिसने हर परिस्थिति में सत्य अहिंसा और संघर्ष का रास्ता चुना और हर कदम हमेशा लोकहित में उठाया।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221228_115126-300x238.jpg)