(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाली में तैनात एसआई रमेशचंद्र को सूचना मिली कि मलंगा नाला के पास एक संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोहल्ला भवानीराम निवासी विक्रम कपड़िया को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
28 वर्ष पूर्व लापता हुए पिता को तलाश कर रहे पुत्र,पुलिस से लगाई गुहार
जालौन। लगभग 28 वर्ष पूर्व लापता हुए पिता की तलाश के लिए पुत्र परेशान हैं। पुत्रों ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर पिता की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी मनीष यादव ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर उनके पिता मुलायम सिंह यादव लगभग 65 वर्षीय हैं। वर्ष 1996 में वह अचानक लापता हो गए थे। तब से अब तक उनको खोजने का काफी प्रयास किया। लेकिन अब तक उनका कहीं पता नहीं चल सका है। पुत्र ने एसपी शिकायती पत्र भेजकर पिता की तलाश कराने की गुहार लगाई है।






