शुरू हुआ पितृपक्ष; गंदगी से पटा पड़ा तालाब, लोगों ने की यह मांग

Pitru Paksha started from today, the pond was covered with dirt, people made this demand

(रिपोर्ट बबलू सेंगर)

Jalaun news today । पितृ पक्ष शुरू हो चुका है। नगर के लोग ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब पर पुरखों के पिंडदान और उन्हें जल अर्पण करने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन तालाब पर गंदगी के चलते लोग परेशान हैं। लोगों ने तालाब पर सफाई कराने की मांग की है।


नगर के मध्य में ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब स्थित है। शुक्रवार से पितृ पक्ष शुरू हो चुका है। पितृपक्ष में बड़ी संख्या में लोग अपने पूर्वजों के श्राद्ध और तर्पण के लिए जाते हैं। जिसमें स्नान करने के बाद तालाब के घाट के किनारे पूर्वजों को जल अर्पण करने की परंपरा है। नगर के मध्य स्थित मुरलीमनोहर तालाब के घाटों पर अभी तक सफाई न होने से गंदगी फैली हुई है। जगह जगह फैला कूड़ा और उससे निकलने वाली बदबू लोगों के लिए परेशनी का सबब बनी हुई है। इसके चलते पूर्वजों को जल अर्पण करने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

पंडित देवेंद्र, अरविंद, मनोज, नीरज, देवेश आदि ने बताया कि पितृ पक्ष में मृत आत्मा की शांति के लिए उनके निमित जल से अर्पण की व्यवस्था होती है। अंत में सिर मुड़वाकर घाट किनारे पिंडदान करने की परंपरा है। पितृ पक्ष में काफी संख्या में लोग अपने पितरों के तर्पण के लिए पहुंचते हैं। लेकिन नगर पालिका की लापरवाही के कारण अभी तक तालाब के घाटों और आसपास की सफाई नहीं हो पाई है। शुक्रवार को शुरू हुए पितृ पक्ष में काफी संख्या में लोग तालाब पर पहुंचे। लेकिन तालाब पर फैली गंदगी और वहां आ रही बदबू से लोग परेशान भी हुए। अभी लगातार 15 दिनों तक तालाब पर लोगों को आना है। पितृपक्ष से पहले ही तालाब के घाट और आसपास की साफ सफाई जरूरी है। जिससे श्राद्ध पक्ष में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जिसके चलते लोग परेशान हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से घाट और आसपास की सफाई कराने की मांग की है।

Leave a Comment