स्वर्ण पदक जीतकर लौट रहे पैरालम्पिक खिलाड़ी की हत्या से हड़कंप, मामले की हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

Ghaziyabad news today । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद से शनिवार को एक बहुत ही सनसनीखेत वारदात मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद जनपद में इंटरनेशनल भारतीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चिराग त्यागी बेंगलुरु में हुई इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर वापस लौट रहे थे इसी बीच यह घटना घटी और उनका शव हिंडन क्षेत्र में मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर सेटली गांव की रहने वाले मनोज त्यागी खेती किसानी करते हैं इनका इकलौता बेटा चिराग त्यागी था जो इंटरनेशनल भारतीय पैरा खिलाड़ी बनकर उभरा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु के श्रीकांति रवा स्टेडियम में 26 से 28 मई तक आठवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद के 6 पेरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते थे साथ ही एशियाई गेम्स के लिए क्वालीफाई किया था। इन्हीं में एक नाम चिराग त्यागी का भी था जो 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते थे यह जीतने के बाद वह वापस अपने घर आ रहे थे मगर वह घर ना पहुंच कर उनका शव हिंडन क्षेत्र में स्थित साइ उपवन में मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पीठ में गोली लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह किसी पर शक भी नहीं कर सकते हैं।

पुलिस ने कहा

इस सम्बंध में एसीपी ने कहा कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है वह हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच करने में जुटी है।