थाने से चंद कदमों की दूरी पर भिड़े छात्रों के दो गुट,, तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में मंगलवार की रात देवनगर चौराहे पर अंग्रेजी शराब ठेके के पास छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहा नगर का अतिव्यस्ततम चौराहा है। यहां से अंतर्जनपदीय और अंतर्राज्यीय वाहनों का आवागमन होता है। सोमवार की रात करीब नौ बजे देवनगर चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के पास छात्रों के दो गुटों में अचानक किसी बात को लेकर गाली, गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों गुटों के छात्र मौके से भाग निकले थे। दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।