जालौन के इस मंदिर से घण्टे चोरी,, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के मोहल्ला चिमनदुबे स्थित विश्वकर्मा मंदिर से दो घंटे और दान पात्र की चोरी हो गई। मुहल्ले के लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और चोरी के संबंध में जानकारी ली।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे में भगवान विश्वकर्मा का मंदिर स्थापित है। इस मंदिर पर पीतल के घंटे और दान पात्र रखा था। रविवार की सुबह जब मोहल्ले के लोग मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर में लेग दो घंटे और दान पात्र चोरी हो गए थे। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास के लोगों से इसकी जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।