प्रधान और प्रतिनिधि पर लगा सरकारी ट्यूबबेल का सामान निकालने का आरोप,, डीएम से की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन विकास खंड की ग्राम पंचायत हरदोई राजा में सरकारी ट्यूबवेल का सामान निकालकर निजी बोरिंग में लगाए जाने का आरोप पूर्व प्रधान समेत ग्रामीण ने प्रधान प्रतिनिधि पर लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग डीएम को शिकायती पत्र देकर की है।
ग्राम पंचायत हरदोई राजा के पूर्व प्रधान कपूर सिंह समेत रामकुमार सिंह ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत हरदोई राजा में सन 2007-08 में वीआरजीएफ योजना के अंतर्गत एक ट्यूबवेल लगाया गया था, जिसमें चार इंची सबमर्सिबल पंप लगा हुआ था। यह ट्यूबवेल अब तक सही चल रहा था। इसी से गांव की गोशाला में पानी जाता था और तालाबों के साथ-साथ छोटे किसानों की खेती की सिंचाई भी होती थी।पूर्व प्रधान का आरोप है कि एक सप्ताह पहले प्रधान प्रतिनिधि ने उक्त ट्यूबवेल से सबमर्सिबल पंप, 11 पाइप और स्टार्टर निकालकर अपनी निजी बोरिंग में डाल दिए। इसकी जगह अब एक इंची सबमर्सिबल पंप डलवाया गया है। जिससे गौशाला, तालाब और किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।