शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान,, जालौन क्षेत्र में इतने बच्चों को पिलाई गई दवा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रविवार को आयोजित पल्स पोलियों प्रतिरक्षण अभियान के तहत नगर में 31 और ग्रामीण क्षेत्र में 86 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। पोलियो बूथ पर आज नगर क्षेत्र में 9260 बच्चों में से 5450 बच्चों को दवा पिलाई गई।
रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया गया। एसडीएम रिंकू सिंह राही ने दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत नगर के शून्य से पांच वर्ष तक के 9260 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के 31 बूथ बनाए गए थे और यात्रा कर रहे बच्चों को दवा पिलाने के लिए चार ट्रांजेट बूथ बनाए गए थे। जिन्होंने देवनगर चौराहा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहा एवं सहाव मोड़ पर बच्चों को दवा पिलाई। पोलियो रविवार के दिन नगर में 60 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई जा सकी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक के 14930 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके लिए 88 बूथ बनाए गए थे। ग्रामीण क्षेत्र में 45 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई जा सकी। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता व डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने पोलियो बूथ पर पहुंचकर प्रगति देखी। उन्होंने बताया कि कल से पांच दिनों तक नगर में 21 टीमें व 2 सेंटर एवं गांवों में 44 टीमें तथा चार सेंटर बच्चों को घर घर जाकर दवा पिलाएंगी। कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाय इसके लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों को जोनों में बांटा गया है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि जो भी बच्चे दवा नहीं पी सके हैं वह डोर टू डोर अभियान में अपने बच्चों को दवा अवश्य पिलाएं।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105