भगवान विश्वकर्मा जयंती पर शुरू हुए रामायण का हुआ समापन,,हुआ भंडारा

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर चिमनदुबे विश्वकर्मा मंदिर पर आयोजित अखण्ड रामायण पाठ का समापन हुआ। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने जमकर प्रसाद चखा।
मोहल्ला चिमनदुबे स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन-पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान का स्मरण किया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन कर फूल-माला और पूजन सामग्री अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन में भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, भंडारे में श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, लल्लू भइया विश्वकर्मा, थोपन यादव, मनोज विश्वकर्मा, रामप्रकाश, नरसिंह यादव, सोमिल यगिक, पूता सिंह आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105