जालौन की रामलीला : हुआ इस लीला का मंचन,,

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला भवन पर आयोजित रामलीला महोत्सव 2026 में जनक बाजार व पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया। जिसमें सखियों द्वारा किया गया संवाद सराहनीय रहा। वहीं, जनक बाजार का दृश्य भी दर्शनीय रहा।
नगर 174वें रामलीला महोत्सव के चौथे दिन जनक बाजार तथा पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन के पहले दृश्य में वन भ्रमण के दौरान मुनि विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण को जनकपुर में घूमने का आदेश दिया। जब राम-लक्ष्मण जनकपुर में भ्रमण के लिए निकलते हैं, तो उन्हें देखकर सखियां आपस में बातें करती हैं। सखियों के इन संवादों की दर्शकों ने सराहना की। वहीं, जनक बाजार देखने पहुंचे प्रभु श्रीराम ने रामलीला भवन में बने अस्थाई बाग का अवलोकन किया। जिसमें विष्णु अग्रवाल और अन्य जनकपुरवासियों द्वारा सजाई गई दुकानों पर राम और लक्ष्मण ने खरीदारी की। लीला मंचन में मुनि विश्वामित्र सुरेश पाराशर, श्रीराम की भूमिका में मनोज तिवारी व लक्ष्मण की भूमिका में सीपू पारासर, जानकी के रुप में रामदूत तिवारी, जनक रमेश दुबे, ब्राम्हण देवता प्रयाग गुरु, मालिन तितली रानी, नाई पंचम दीवाना ने अपने अभियन के जौहर दिखाए। रामलीला में व्यवस्थाओं को पवन चतुर्वेदी, मंगल चतुर्वेदी, शशिकांत द्विवेदी, राजकुमार मिझौना, मंगल चतुर्वेदी और विष्णु अग्रवाल ने सहयोग किया।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़