
Jalaun news today । जालौन नगर के रामलीला भवन में हर वर्ष आयोजित होने वाले श्रीरामलीला के 176 वें महोत्सव का गणेश पूजन व प्रसाद वितरण के साथ शुभारंभ हुआ। गणेश पूजन का कार्य आचार्य महेश द्वारा संपन्न कराया गया।नगर की ऐतिहासिक प्राचीन रामलीला के 176 वें महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आचार्य महेश अवस्थी द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन किया गया। समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने भगवान गणेश की स्थापना की एवं पूजा अर्चना कर रामलीला कार्य के सफल मंचन के लिए राम भक्त हनुमानजी से प्रार्थना की। रामलीला के मंचन को इस बार उत्तर भारत के महान कलाकारों को मंचन कर अपनी कला के प्रदर्शन का मौका दिया गया है।
समिति के मंत्री ने दी ये जानकारी
समिति के मंत्री पवन चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार 2 अक्टूबर को धनुष यज्ञ की लीला आकर्षण का केंद्र होगी। जिसमें परशुराम लक्ष्मण संवाद विशेष आकर्षण में होंगे। 3 अक्टूबर को दिन में राम कलेवा का आयोजन श्रीरामलीला भवन पर होगा। 5 अक्टूबर को श्रीराम केवट संवाद व श्रीराम भरत मिलाप की लीला का मंचन नगर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब पर सायं तीन बजे से होगा। 10 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति व कालनेमि की माया का मंचन होगा। 12 अक्टूबर को सायं पांच बजे से दशहरा मेला व रावण वध की लीला का मंचन श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड पर किया जाएगा। रामलीला के मंचन में राम की भूमिका में संतोष दुबे बरौदा झांसी जानकीजी रामदूत तिवारी, लक्ष्मणजी गणेश दुबे व सत्यव्रत तिवारी , हनुमानजी संतोष गुसाई , परशुराम संदीप मिश्रा , दशानन प्रहलाद सिंह के अलावा उमेश दुबे, रामभूषण उदैनियां, रमेशचंद्र दुबे, प्रयाग गुरू, भानु शर्मा, राजकुमार आचार्य, श्याम जादौन, सिद्धार्थ पोरवि प्रिंस उर्फ डुग्गू चतुर्वेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में रहेंगे । नृत्यकार तितली रानी इन्दरगढ़, मनुरानी ग्वालियर साहिल होंगे एवं हास्य कलाकार के रूप में बबलू दीवानी लोगों को गुदगुदाएंगे। रामलीला का निर्देशन पंडित प्रयाग गुरू के हाथों में होगा। वहीं, संचालन राजकुमार मिझौना करेंगे।
श्रीवीर बालाजी मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन
Jalaun news today ।जालौन नगर में शुक्र पुष्य नक्षत्र के मौके पर आज शुक्रवार को उरई मार्ग में स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमानजी मंदिर पैट्रोल पम्प पर सामुहिक 108 सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में मंदिर में भक्त पहुंचे तथा सामूहिक सुन्दकांड में पाठ किया। सुन्दकांड का पाठ करने वालों में पुजारी कमलेश महाराज , लवकुश राजावत, अंजनी श्रीवास्तव, कृष्ण पाल सिंह सेंगर, लोकेन्द्र चौबे ,संजीव पचौरी, गंगाराम गुप्ता, रामकरण भदौरिया, कमलेश चौरसिया पूनम,वर्षा, मनोज, प्रमोद, ब्रजेश, राकेश, अनुराग आदि भक्तों ने सहयोग किया।अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
