जालौन क्षेत्र में पुल निर्माण के चलते बंद हुआ रपटा, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के परवई-अमखेडा़ मार्ग पर औरेखी के पास नाले पर रपटा के बगल में पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके चलते रपटा बंद हो गया है। बगल में निकलने के लिए कच्ची रास्ता बनाई गई है। यह रपटा अंधे मोड यहां पर कोई चेतवानी बोर्ड न लगाए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर इस स्थान पर डायवर्जन की सूचना और चेतावनी के लिए साइन बोर्ड लगवाने की मांग की है।
ग्राम औरेखी निवासी ग्रामीण अनिल कुमार प्रजापति, अनमोल प्रजापति, शिवपाल कुशवाहा, रामबाबू रजक, दिलीप कुमार, दिनेश चौधरी आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि जालौन बंगरा मार्ग से परवई मार्ग निकला है। परवई अमखेडा़ मार्ग पर औरेखी के पास नाले पर रपटा बना हुआ है। बरसात में इस पुल के पानी की डूबने से आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन ठन हो जाता था। ऐसे में यहां पुल बनाए जाने की मांग ग्रामीण कर रहे थे। हालांकि यहां पुल का निर्माण शुरू हो गया है। लगभग 10 दिनों से खुदाई का काम चल रहा है। जिससे रपटा के दोनों ओर गहरे गड्ढे हो गए हैं। यह रपटा भी अंधी मोड़ पर स्थित है। ठेकेदार द्वारा निकलने के लिए रपटा के बगल में कच्ची रास्ता बनाई गई है। लेकिन इस अंधे मोड़ पर कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिन लोगों को जानकारी है वह तो संभलकर निकल सकते हैं। लेकिन अंजान व्यक्ति के लि यहां खुदे गड्ढे खतरनाक साबित हो सकते हैं। जिससे लगातार दुर्घटना की खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया जाए कि रपटा के दोनों ओर चेतावनी से संबंधित और डायवर्जन से संबंधित रेडियम बोर्ड लगवाए जाएं। ताकि रात के समय निकलने वाले वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा न रहे।