जालौन में बूथ अध्यक्षों के सारथी बने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,,पढ़िये पूरी खबर

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन में भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मान समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सारथी बनकर रथ को चलाया। इसके साथ ही तिलक कर व पगड़ी पहनाकर बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
भाजपा संगठन पर्व 2024 के बूथ अध्यक्ष निर्वाचन में नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष के सम्मान समारोह में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बूथ अध्यक्षों को सबसे पहले तिलक लगाकर व पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। इसके बाद बूथ अध्यक्षों को सम्मान के साथ बग्घी में बैठाकर खुद उनके सारथी बने।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की प्राथमिक इकाई बूथ अध्यक्ष ही हैं। इन्हीं से संगठन को अपनी बात आम जन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। साथ ही विभिन्न समस्याओं से ही बूथ अध्यक्ष संगठन को अवगत कराते हैं ताकि उनका निराकरण किया जा सके। इसलिए उनकी जिम्मेदारी बहुत अहम है। उनका सम्मान करना भी गर्व की बात है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन,क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनोज राजपूत, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, प्रदीप कुमार, आलोक भदौरिया, पवन श्रीवास्तव, अनेकांत श्रीवास्तव, संजय सेंगर, भरत भदौरिया, कमलापति कुशवाहा, नागेंद्र गुप्ता, मनोज राजपूत, मनोज पालीवाल, आशु चतुर्वेदी, छोटे सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment