
Jalaun news today । जालौन में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की तहसील कार्यकारिणी का निर्वाचन विकास खंड सभागार में जिला कार्यकारिणी की देखरेख एवं हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यकारिणी के निर्वाचन में सभी पदों पर एक एक व्यक्ति द्वारा ही पर्चा भरा गया। जिसके चलते पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिसमें संरक्षक सुरेश सिंह सेंगर, अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमालउद्दीन सिद्दीकी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, शकुन सिकरवार, मंत्री उमेशचंद्र दीक्षित, सम्प्रेक्षक चंदन सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार माहेश्वरी, संगठन मंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री श्लोक कुमार खेमरिया,
प्रचार मंत्री नरेंद्र सिंह राजावत, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। निर्वाचन कार्यक्रम पर्यवेक्षण कमेटी में जनपद से आए अंगद सिंह कछवाह कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, मानसिंह राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामेश्वर दयाल कुशवाहा जिला मंत्री, सुरेश कुमार निरंजन, अखिलेश खरे, प्रभा शुक्ला, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, चंद्रशेखर वर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। अंत में तहसील कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों को बीडीओ प्रशांत कुमार यादव ने शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर भरत कुमार सक्सेना, लालजी प्रजापति, रमेशचंद्र शर्मा, मोहन सिंह यादव, उधव सिंह सेंगर, राम प्रकाश याज्ञिक, गोविंद दास, मेवालाल, राम कुमारी, शिवराम सिंह निरंजन ,सोमवती, कैलाशबाबू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।









