दुःखद खबर : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के पति का निधन,,नगर में शोक की लहर

Jalaun news today । जालौन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता के पति अखिलेश उर्फ पप्पू गुप्ता का बीमारी के चलते सोमवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। यह खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। दिन भर उनके घर आने जाने वालों का तांता लगा रहा।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता के पति एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता के छोटे भाई अखिलेश उर्फ पप्पू गुप्ता (55) काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान दिल्ली में ही उनका निधन हो गया। यह खबर जैसे ही नगर के लोगों को हुई तो नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को सांत्वना देने के लिए दिन भर उनके घर आने जाने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान डॉ. एमपी सिंह, कृपाशंकर खत्री, राजीव माहेश्वरी, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, उमेश दीक्षित, राजीव मोहन मिश्रा, गौरव गुर्जर, दीपक मित्तल, अभय सिंह राजावत, जितेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ. मुकेश साहनी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Comment