
Moradabad news today । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से रविवार को एक बहुत दुःखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार NIA में तैनात एक डिप्टी एसपी की बाइक कंटेनर में घुस गई जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला इसमें घायल हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच करना शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार NIA दिल्ली मुख्यालय में तैनात डिप्टी एसपी ईशान मेहरा एक महिला मित्र के साथ बाइक से दिल्ली से बाजपुर की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी वह मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे उसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी जिससे डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई जबकि महिला बुरी तरह घायल हो गयी। पुलिस ने जारी किए बयान में कहा कि पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई तथा घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया प्रकरण में आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।






