
Lucknow news today ।यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बहुत दुःखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने लखनऊ के पीजीआई में अंतिम सांस ली जहाँ उनका उपचार चल रहा था।
बता दें आपको समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी को पूर्वांचल के गांधी कहा जाता है। वह यूपी में नेता प्रतिपक्ष और केबिनेट मंत्री रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका स्वास्थ्य खराब होने के चलते लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहाँ पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।




