![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20230508_2324595326398661305221415-1024x158.jpg)
Lucknow news today। समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की रविवार की सुबह लखनऊ में सडक दुर्घटना में मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि राजमंगल यादव आज सुबह अपने एक साथी के साथ लोहिया पार्क में टहलने के लिए जा रहे थे उसी समय तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिसमें राजमंगल यादव की मौत हो गई जबकि उनका साथी बुरी तरह घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी राजमंगल यादव बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया गांव के रहने वाले थे। बलिया शहर से सटे गड़वार रोड में उनका आवास है। राजमंगल यादव बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के फेफना के रहने वाले राज मंगल यादव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष थे । बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह लखनऊ में थे और आज सुबह अपने एक साथी राजेंद्र पांडे के साथ लोहिया पार्क मैं टहलने के लिए स्कूटी से निकले थे । वहां से लौटते समय किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे राज मंगल यादव की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके साथी राजेंद्र पांडे की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। उनके निधन की खबर जब उनके गांव पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई । बताया जा रहा है कि राज मंगल यादव काफी मिलनसार व्यक्ति थे और वह हर किसी से काफी मिलनसार तरीके से ही मिला करते थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
समाजवादी पार्टी ने व्यक्त की शोक संवेदना
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231224_1237555561233381164208696-741x1024.jpg)
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231203_1836431652396414217861427-1024x955.jpg)