दजर्न भर सीज पाॅकलैंड मशीनों को रिलीज कराने के लिये 30 लाख पैनाल्टी जमा,, हेमनपुरा पट्टाधारक ने भी 28 लाख जुर्माना जमा किया
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । बरसाती सीजन खत्म होते ही जैसे ही सदानीरा बेतवा नदी में पानी का बहाव कम हुआ वैसे ही तीन मौरम पट्टाधारक अवैध तरीके से मौरम खनन करने में जुट गये। लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा सचित्र शिकायत की तो जिला प्रशासन ने ऐसे तीन स्थानों पर छापामर कार्यवाही को अंजाम देते हुये वहां से 12 पाॅकलैंड मशीनों को पकड़कर उन्हें सीज कर दिया तीन पट्टाधारकों को 1 करोड़ 48 लाख रुपये जमा करने का नोटिस थमा दिया। जिसमें एक मौरम पट्टाधारक ने तो 28 लाख रुपये का जुमार्ना जमा दिया जबकि दो ऐसे पट्टाधारक है जिसमें एक तो पट्टाधारक हमीरपुर जनपद का दूसरा निजी भूमि का पट्टाधारक बताया जाता है जिनके द्वारा अब तक जुर्माना जमा नहीं किया। वहीं दो मौरम पट्टाधारकों की अवैध खनन करने पर सीज की गयी दजर्न भर पाॅकलैंड मशीनों का जुमार्ना 30 लाख रुपये जमा कर उन्हें रिलीज करवा ली है।

उक्त जानकारी से अवगत कराते हुये खनन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जून 2023 में निजी भूमि मौरम पट्टाधारक सुख सिंह पर अवैध मौरम खनन करने के मामले में 60 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। यहीं से पिछले दिनों 7 पाॅकलैंड मशीनों को अवैध मौरम खनन करते पकड़ा गया था जिन्हें सीज कर दिया था। इसके बाद निजी भूमि पट्टाधारक द्वारा सीज की गयी पाॅकलैंड मशीनों को रिलीज कराने के लिये 17 लाख 50 हजार रुपये का जुमार्ना जमा कर दिया है। जबकि हेमनपुरा मौरम संख्या 4 के पट्टाधारक जो कि 6 माह के लिये मौरम खनन किया जाना है उसके द्वारा अवैध मौरम खनन करने पिछले दिनों खनन अधिकारी के साथ प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध मौरम खनन करते पांच पाॅकलैंड मशीनों को पकड़कर पट्टाधारक पर 28 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने का नोटिस जारी किया था जिस पर पट्टाधारक ने 28 लाख रुपये बतौर जुर्माना के साथ ही पाॅकलैंड मशीनों को रिलीज कराने के लिये 12 लाख 50 हजार रुपये जमा किया गया। खनन अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि अभी तक हमीरपुर जनपद के मौरम खंड संख्या 22/7 रिरुआ बसरिया तहसील सरीला के पट्टाधारक द्वारा जालौन जिले की सीमा के मौरम खंड मोहरदेवी से अवैध तरीके से मौरम खनन करने विभाग द्वारा 50 से 60 लाख रुपये का जुमार्ना ठोंकते हुये 15 दिनों में जुमार्ना की धनराशि जमा करने का नोटिस थमाया गया है।






