रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग
Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक दंपति के बीच हुए पारिवारिक विवाद का मामला पुलिस की तत्परता और समझाइश से सुलझ गया। शिकायत के आधार पर महिला ने अपने पति पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 14 जनवरी 2020 को हुई थी और उसके एक छह माह की बच्ची है। उसने आरोप लगाया कि 6 अप्रैल 2026 को पति से विवाद होने के बाद वह मायके आ गई। इससे पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी व उपनिरीक्षक संजय कुमार द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल दीपिका सिंह ने पीड़िता से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। साथ ही महिला की मां को भी थाने बुलाकर दोनों पक्षों से अलग-अलग और संयुक्त रूप से वार्ता की गई।
पुलिस की समझाइश और काउंसलिंग के बाद पति ने भविष्य में पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करने और उसकी आवश्यकताओं का ध्यान रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए।
मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई दर्शाती है कि संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी संवाद से पारिवारिक विवादों को सुलझाकर रिश्तों को नई दिशा दी जा सकती है।






