जालौन पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,, कही यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । प्रदेश सरकार द्वारा गायों के लिए आश्रय स्थल तो बनाए गए हैं लेकिन वहां उनकी देखभाल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उनके चारे, पानी समेत बीमारियों के इलाज की भी उचित व्यवस्था नहीं है। गाय माता के सम्मान के लिए प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में गोरखपुर से शुरू की गयी गविष्टि यात्रा मतदाताओं को प्रेरित कर रही है। साथ ही अगले चुनाव में वोट उसी को देने की बात कही जो गाय को माता का दर्जा दे, उसका सम्मान और रक्षा करे। यह बात शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गविष्टि यात्रा के दौरान दीपू त्रिपाठी के आवास पर कही।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी यात्रा के दौरान शनिवार की देर शाम दीपू त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि गाय माता व उनकी प्राणों की रक्षा के लिए यह यात्रा है। जो प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। गोरखपुर से शुरू हुई यह यात्रा गोरखपुर में ही समाप्त होगी। यात्रा के दौरान वह सनातन धर्म को मानने वाली जनता से मिल रहे हैं और उनसे मूलभूत सवाल पूछ रहे हैं। गाय माता की रक्षा के सवाल पर जब राजनैतिक पार्टियों व नेताओं से निराशा मिली तो वह मतदाताओं के पास आए हैं। यात्रा के माध्यम से मतदाता को प्रेरित कर रहे हैं कि ऐसी पार्टी व प्रत्याशी को वोट न दे जो गाय माता की हत्या में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में संलिप्त हो। प्रदेश सरकार फाइलों में गोशाला खोल रही है। फाइलों में व्यवस्थाएं भी चकाचक हैं। लेकिन मौके गो आश्रय स्थलों पर दुर्दशा है। गायों को पर्याप्त चारा पानी और बीमारी से देखभाल नहीं हो रही है। उन्हें गो आश्रय स्थलों पर गोमाता की हालत देखने के लिए जाने भी नहीं दिया जा रहा है। कहा कि यात्रा का उद्देश्य मतदाताओं को जगाना है कि सनातनी व्यक्ति अपना वोट उसी को करें जो गाय को माता का दर्जा दे और गाय माता के सम्मान में खड़ा हो। इस मौके पर दीपू त्रिपाठी, रामेंद्र त्रिपाठी, रिंकू गुर्जर, सिंटू महाराज, राजा भईया, कैलाश बाबू वर्मा आदि रहे।