औरैया में प्राथमिक विद्यालय बेला में शिक्षा जन चौपाल का हुआ आयोजन।

Shiksha Jan Chaupal was organized in primary school Bela in Auraiya.

(ब्यूरो न्यूज़ )

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रा विद्यालय बेला प्रथम में खण्ड शिक्षा अधिकारी बिधूना पुष्पेन्द्र कुमार जैन की उपस्थिति एवम ग्राम प्रधान राकेश चौहान की अध्यक्षता में शिक्षा जन चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूष उपस्थिति रहे कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। कार्यक्रम का संचालन लाल प्रबल प्रताप एआर.पी बिधूना द्वारा किया गया कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी बिधूना द्वारा शासन की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया साथ में बच्चों की विद्यालयों में उपस्थिति को लेकर अभिभावकगणों से विस्तृत वार्ता की गई वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा डी बी टी के तहत प्रेषित धनराशि के सम्बन्ध में बच्चो को यूनीफार्म, शूज, मोजा एवं स्वेटर क्रय करने का अनुरोध किया गया।लाल प्रबल प्रताप ए. आर. पी द्वारा बच्चों के ठहराव, नामांकन एव सम्प्रति पर विशेष चर्चा की गयी । एम डी.एम का महत्व, गणवेश के महत्व पर भी चर्चा की गयी कार्यक्रम में विद्यालय की प्र.अ. शबनम वेगम द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया बिधूना विकास खण्ड के ए आर.पी सुभाष चन्द्र,अनिल पोरवाल, रचना पोरवाल एवम ग्राम पंचायत बेला के विद्यालयों के प्र.अ हबीब खां,राजेंद्र,शकील एवं प्रा वि मनुआ पुर्वा के प्र अ उपस्थित रहे कार्यक्रम में स अ माखनपुर लाखी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Contact for advertisement : 9415795867


Leave a Comment