रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग
Jalaun news today । जालौन नगर के बाजार बैठगंज में लगभग 150 साल पुरानी इमारत में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए पुलिस व प्रशासन की टीम ने ताला जड़कर सील लगा दी है। इस दौरान आठ दुकानें सील की गईं, साथ ही एक हिस्से में रहने वाले परिवार को एक सप्ताह में उसे खाली करने के निर्देश दिए हैं।

नगर के बाजार बैठगंज में माराठा काल में झंडा चौराहे के चारों ओर विशाल फाटक बनवाए गए थे। इनमें उत्तरी दिशा की ओर स्थित फाटक का स्वामित्व नगर निवासी डॉ. सुरेश साहनी के पास है। लगभग डेढ़ शताब्दी पूर्व बनवाए गए इस फाटक के रास्ते के दोनों ओर आठ दुकानें बनी हुई हैं। जिन में व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन हो रहा था। वर्ष 2019 में इस इमारत को जीर्ण शीर्ण घोषित किया जा चुका है और मा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा तत्कालीन एसडीएम को यहां व्यवसायिक गतिविधियां बंद कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी निर्देश पर मंगलवार की शाम एसडीएम हेमंत पटेल, एसडीएम न्याययिक विशंभर दयाल, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, ईओ सुशील कुमार, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी दली बल के साथ बाजार बैठगंज पहुंचे। जहां पालिका कर्मचारियों की मदद से फाटक पर स्थित आठ दुकानों को बंद कराकर उन्हें सील कर दिया गया।
एसडीएम ने कही यह बात
इस बाबत एसडीएम हेमंत पटेल ने बताया कि इमारत जीर्ण शीर्ण हो चुकी है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी इस परिसर में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों को बंद कराने का निर्देश दिए जा चुका है। उसी निर्देश के अनुपालन में यहां संचालित आठ दुकानों को सील किया गया है। साथ ही एक परिवार यहां निवास करता है, उसे एक सप्ताह में इमारत खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। उसके खाली होते ही उसे भी सील किया जाएगा।






