जालौन के इस गांव में मनाया जा रहा श्रीराम जन्मतोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के रामराजा सरकार शांतिधाम खर्रा में 25वां श्रीराम जन्मोत्सव परमोत्सव सम्मान प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।
रामराजा सरकार शांतिधाम खर्रा में रामाराज दरबार स्थापित है। 25वां श्रीराम जन्मोत्सव परमोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन बीती 14 अप्रैल से शुरू हुआ था। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ। पांच दिनों तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, प्रवचन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर भगवान सम्मान प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। समापन दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन और हवन का आयोजन किया गया। आचार्यों ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराए और श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं ने प्रभु श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, धर्म और मर्यादा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर वैद्य अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ. आशीष सेंगर, रामाराजा पुरोहित, रमाकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।