सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया भाजपा सरकार पर हमला,कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण चरम पर है मंहगाई

SP chief Akhilesh Yadav attacked the BJP government, said that inflation is at its peak due to the wrong policies of the government.

Lucknow news today।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा ने आर्थिक संकट पैदा किया है किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। भाजपा देश की सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है संविधान विरोधी काम हो रहा है विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकारी अराजकता के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था शून्य है। यूपी में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही है हर हाल में और हर स्थान पर लोगों के जीवन की रक्षा करना सरकार का पहला दायित्व और कर्तव्य है लेकिन अगर सरकार लोगों की जिन्दगी की हिफाजत न कर पाए तो उसे सत्ता में रहने का हक नहीं है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश और देश के हालात बेहद खराब है भाजपा सरकार तमाम तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त है इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली कर रही है देश के इतिहास में पहली बार इस तरह की वसूली हो रही है। वसूली के लिए भाजपा सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का प्रयोग कर रही है प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं भाजपा सरकार नौजवानों को धोखा दे रही है। सरकार प्रतियोगी छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती है उसकी नीयत नौकरी देने की नहीं है। उन्होने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव विशेष परिस्थितियों का चुनाव है यह चुनाव देश का संविधान बचाने का चुनाव है। लोकतंत्र बचाने और आरक्षण बचाने का चुनाव है।
श्री यादव ने मतदाताओं का आह्वान किया है कि प्रदेश और देश को बचाने के लिए भाजपा को सरकार से हर हाल में हटाना होगा। भाजपा को हटाने के लिए वोट ही एक रास्ता है। सभी का साथ लेकर सभी के सहयोग से एकजुटता के साथ वोट डाल कर भाजपा को सभी अस्सी सीटों पर हराना जरूरी है। इसके लिए चुनाव में सावधानी, समझदारी और हर स्तर पर सतर्कता होनी चाहिए। भाजपा ने लोगों से झूठे वादे किए। जनता का भरोसा तोड़ा है। भाजपा के अन्याय, अत्याचार, झूठ और भ्रष्टाचार से जनता में भारी आक्रोश है।
उन्होने कहा कि जनता को समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ा है जनता परिवर्तन के लिए तैयार है लोकसभा चुनाव में पीडीए सहित किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर भाजपा को हराकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

Leave a Comment