(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक पुलिस चौकी खुलने से पुलिसंग व्यवस्था बेहतर होगी और जिन लोगों को किसी समस्या पर जालौन आना पड़ता था उनके भी समय और धन की बचत होगी। इसके अलावा पुलिस चौकी खुलने से शरारती तत्वों द्वारा की जाने वाली स्टंटबाजी, संदिग्धों और यातायात व्यवस्था की भी बेहतर निगरानी की जा सकेगी। यह बात बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक चौकी के उद्घाटने के दौरान कही।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के आसपास अपराधों को रोकने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। एक्सप्रेस वे पास पुलिस चौकी से कोतवाली क्षेत्र के लहचूरा, सुढ़ार, सालाबाद, तामां, लहरउआ, कुंदनपुरा, कोरीपुरा, धनौराकलां, जीपुरा, अलाईपुरा, औरेखी, शेरपुरा, मलकपुरा, छिरिया सलेमपुर, अमखेडा़, पमां, दमां समेत 28 गांवों को संबद्ध किया गया है।
शनिवार को एसपी डॉ. ईराज राजा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास चौकी का फीता काटकर शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त चौकी को छिरिया मलकपुरा पुलिस चौकी नाम दिया गया है। चौकी प्रभारी के पद पर राजकुमार पांडेय की नियुक्ति की गई है।

इस दौरान समाजसेवी श्रवण कुमार द्विवेदी ने क्षेत्रीय लोगों से आपसी झगड़ों को सहमति के आधार पर सुलझाने और पुलिस को सहायता देने की बात कही। मलकपुरा प्रधान ने जुआ और शराब जैसी सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने की बात कही। इस दौरान एसपी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जालौन बंगरा मार्ग पर तेज रफ्तार फर्राटा भरने के चलते आए दिन सड़क दुर्घटना होती हैं। इसी मार्ग पर छिरिया सलेमपुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का कट भी है। जिससे हादसों और अराजकतत्वों के वहां रहने की आशंका है। ऐसे में दुर्घटना में होने वाले घायलों को शीघ्र मदद उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पास महाविद्यालय के बगल में पुलिस चौकी की स्थापना की गई नई पुलिस चौकी से कोतवाली क्षेत्र के 28 गांवों को संबद्ध किया गया है। क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

इस मौके पर एएसपी असीम चौधरी, एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ रविंद्र गौतम, कोतवाल विमलेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह, एसएसआई आनंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, छिरिया प्रधान प्रतिनिधि आशू तिवारी, मलकपुरा प्रधान अमित, पंडित महेशचंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।





