Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव,, सम्बोधन में कही यह बात

SP President Akhilesh Yadav joined Congress' Bharat Jodo Nyay Yatra, said this in his address

UP news today। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज काग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शमिल हुए। आगरा में शामिल हुए सपा मुखिया ने कहा है कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी, रोजगार देने में नाकाम रही है। किसानों को उनका हक नहीं मिला नौजवान और किसान नौकरी, रोजगार और अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है। उन्होने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है किसान, नौजवान से लेकर हर वर्ग दुःखी है और निराश है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर भर्ती का पेपर लीक हो जाता है भाजपा सरकार जानबूझ कर पेपर लीक कराती है। जिससे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। भाजपा सरकार सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। नौजवान निराश है। नौजवान अपनी डिग्रियां जलाकर आत्महत्या करने पर मजबूर है।


श्री यादव ने भाजपा हटाओ, संकट मिटाओ का नारा देते कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान संकट में है। भाजपा सरकार लोकतंत्र खत्म कर रही है। संविधान विरोधी काम कर रही है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को जो हक दिया था उसे भाजपा सरकार ने छीना है। आज देश के सामने लोकतंत्र और संविधान बचाने की चुनौती है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि भाजपा ने कैसे चंडीगढ़ में वोट लूटने का काम किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। मजबूत है। एकजुट इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए को हराएगा।
श्री यादव ने कहा कि आज किसान और नौजवान भाजपा सरकार के खिलाफ खड़ा है। किसानों और नौजवानों की ताकत से भाजपा सरकार घबराई हुई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी। केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों और नौजवानों को उनका हक और सम्मान दिलाएगी।


श्री यादव ने कहा कि सभी लोग जानते है कि इससे पहले भाजपा सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आयी थी। इन काले कानूनों के खिलाफ आन्दोलन में 800 से ज्यादा किसानों की जान चली गई। लेकिन भाजपा सरकार को उसका कोई दुःख नहीं हुआ। किसान एकजुट होकर काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा। किसानों की एकजुटता से घबराकर भाजपा सरकार ने तीनों काले कानूनों को वापस ले लिया। इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता भाजपा को हराने का काम करेगी। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।

Leave a Comment