सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया भाजपा पर करारा प्रहार,, कही यह बड़ी बात

SP President Akhilesh Yadav made a strong attack on BJP, said this big thing

UP news today । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन का साथ छोड़ एनडीए में शामिल होकर सरकार बनाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने x पर लिखा ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा है कि भावी प्रधानमंत्री को सीएम पद तक ही सीमित कर दिया। भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी।

सपा अध्यक्ष ने X पर कही यह बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट्स X पर कहा कि ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।

X पर कही यह बात

Leave a Comment